ब्यरो डेस्क। प्रदेश की राजधानी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक साइबर कैफे चलाने वाले दंपति ने अपने पूरे परिवार साथ अपनी शादी के सालगिराह पर जीवन लीला को समाप्त कर लिया। बता दें कि लखनऊ के आशियान सेक्टर निवासी विशाल मोदियानी एक किराए के कमरे में पत्नी और एक बेटे के साथ रहता था। जो कर्ज से काफी परेशान था।
सूत्रों का कहना है कि विशाल के यहां काम करने वाली नौकरानी रेखा बीते शनिवार की शाम करीब चार बजे घर पर पहुंची थी। इस दौरान घर का मेन गेट खुला हुआ था और अंदर के कमरे का दरवाजा बंद था। रेखा ने कई बार आवाज लगाई जब दरवाजा नहीं खुला, तो इसकी जानकारी रेखा ने स्थानीय लोगों को दिया। अनहोनी की आशंका जताते हुए लोगों ने दरवाजा तोड़ दिया।
दरवाजा टूटते ही सबके होश उड़ गए। कमरे के अंदर हिमानी और उसका तीन साल का बेटा बेड पर मृत पड़ा था, तो वहीं विशाल फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। इसकी सूचना लोगों ने पुलिस को दी। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दौरान 8 पन्नों का सुसाइड नोट भी बरामद किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
