रिपोर्ट- नीरज सिंह
जौनपुर। छठ का त्योहार पूरे देश में बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जा रहा है। ये त्योहार चार दिनों तक चलता है। कार्तिक मास के षष्ठी तिथि को ये पर्व पड़ता है। इस दिन सूर्य की उपासना की जाती है। छठ पूजा करने से जीवन में आ रहे सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। इसी के साथ इस पावन पर्व को आज बड़े धूम-धाम से मनाया जा रहा है। इसी क्रम में व्रती महिलाओं ने गोमती घाट आना शुरू कर दिया हैं, जिसके साथ ही छठ का महापर्व शुरू हो गया है।
बता दें कि महिलाएं 36 घण्टे निर्जला व्रत रहती है और अस्तचाल के सूरज को अर्घ्य देती हैं। महिलाएं गोमती नदी में स्नान करके अपने-अपने वेदियी को फूल, माला और रोरी से टिका लगाकर सजाना शुरू कर दी है। ये व्रती महिलाएं दो दिन पहले से अपनी अपनी जगह को आरक्षति कर लेती हैं। वहीं एक महिला ने बताया कि वे 25 साल से पूजा कर रही है, जिससे उनका घर-परिवार और देश सुरक्षित और खुशहाल रहे।
