वाराणसी। असत्य पर सत्य की जीत का पर्व दहशरा पूरे देश में मनाया जाता है। इस पर्व पर रावण के पुतले को दहन कर बुराई पर अच्छाई के जीत का सन्देश दिया जाता है। एक तरफ जहां पूरा देश रावण के पुतले को दहन कर इस पर्व को मनाएगा तो वहीं वाराणसी मेंमहिलाओं द्वारा अनोखा रावण दहन किया जायेगा। इसी क्रम में महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने पोस्टर जारी किया है। इस पोस्टर में रावण के अनेक चेहरों को दर्शाया है।
यूपी में लगातार कांग्रेस केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करती जा रही है। इसी क्रम में दशहरा के अवसर पर भी कांग्रेस ने राजनितिक पोस्टर जारी कर दिया है। इस पोस्टर में बीजेपी के सारे दागी नेता शामिल हैं, जिनके ऊपर दुष्कर्म जैसे आरोप लगे हैं। ख़ास तौर से रावण को चिन्मयानंद का रूप दिया गया है तो वहीं रावण के दस चेहरों में कुलदीप सेंगर समेत आसाराम बापू ,राम रहीम भी शामिल हैं।
महिला कार्यकर्ता का कहना है कि धर्म के आड़ पर जो नेता और बाबा लोग महिलाओं का शारीरिक और मानसिक शोषण कर रहे हैं उनके विरोध में हम ये पुतला दहन कर रहे हैं। कांग्रेस महिला कार्यकर्ता इस पोस्टर को पुतला बनाकर दशहरा के पर्व दहन करेंगी। जिसमें इन सभी के चहरे शामिल होंगे। अपने इस कार्यक्रम को आम महिलाओं से जोड़ने के लिए शहर में ये जगह जगह पोस्टर मार्च निकाल रही हैं ताकि उनके इस कार्यक्रम में आम महिलाओं का समर्थन मिल सके।
