वाराणसी। हिमाचल के राज्यपाल काशी पहुंचे। काशी पहुंचकर उन्होंने बाबा काशी विश्वनाथ का दर्शन किया। बाबा के दरबार में मत्था टेक बाबा का आशीर्वाद लिया।
हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने कहा कि दुनिया में वैश्विक मंदी के बावजूद दुनिया के आगे भारत की अर्थव्यवस्था अच्छी है, जिसमें पीएम मोदी का बहुत योगदान है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे बाबा विश्वनाथ की कृपा से सब सही हो जाएगा।
कलराज मिश्र ने कहा कि धारा 370 और 35 अ को समाप्त कर पूरे भारत में एक राष्ट्र, एक जन और एक संस्कृति का आभास हो रहा है। अब यह नहींं बोला जाएगा कि संसद द्वारा पारित कानून जम्मू-कश्मीर को छोड़ पूरे देश में लागू हो रहा है।
कलराज ने कहा कि पाकिस्तान फ्रस्टेशन में है। पाकिस्तान को लग रहा है की जिस कश्मीर को उसने कब्जा किया है। वह अब उसके पास नहीं रह जाएगा। भय के वजह से पाकिस्तान त्रस्त है। दुनिया के सभी देश उसे अलग कर दिए है। वहीं असम में एनआरसी से निकाले जा रहे लाखों लोगों के सवाल पर उन्होंने कहा कि सभी सकुशल और अच्छे है।
