नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर में आतंकी फिर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने जा रहे थे। जम्मू पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आंतकियाों को गिरफ्तार किया है। आंतकियों के पास से हथियारों का एक बड़ा जखिरा पकड़ा गया है।
जानकारी के अनुसार बीती गुरुवार की सुबह लखनपुर के प्रवेश द्वार से तीन आंतकियों को गिरफ्तार किया गया है। जो ट्रक में सवार थे। आतंकियों के पास से एके-56 राइफल, दो एके-47 छह मैगजीन, 180 कारतूस और 11 हजार रुपये नगद बरामद किये है। हथियारों की खेप को गत्ते के डिब्बे में छुपा के रखा गया था। पुलिस ने आंतकियों को सात दिन की रिमांड पर लिया है।
सूत्रों के अनुसार पकड़े गए तीनों आतंकी कश्मीर के रहने वाले है। इनकी पहचान उबैद उल इस्लाम, सबील अहमद, राजपोरा कश्मीर के रूप में हुई है। वहीं ट्रक का मालिक सुहेल अहमद गुलशनाबाद, पुलवामा का रहने वाला है।कठुआ के एसएसपी श्रीधर पाटिल ने कहा कि हमें अपने सूत्रों से पता चला था कि आतंकियों का एक दल हथियारों संग जम्मू-कश्मीर में दाखिल होने वाला है। जिसके लिए हमने जांच शुरु कर दी।
