वाराणसी। आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी को मनाया जाता है बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक – दशहरा पर्व। पुरे देश में अलग-अलग जगह यह त्योहार मनाया जाता है और हर जगह की परंपराएं बिल्कुल अलग हैं। इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी इस बार विजयादशमी का पर्व एक अनोखे अंदाज में मनाया जायेगा।
जी हाँ इस बार दशहरे के दिन बाबा, भेषधारी, बलात्कारियों और तथाकथित नेता के रूप में बलात्कार और महिला उत्पीड़न करने वालों का प्रतीकात्मक दशानन रूपी रावण दहन किया जाएगा और ये पुतला दहन भगवान राम के स्थान पर घरों की गृहणी साधारण महिलाओं द्वारा किया जायेगा। ये अनोखा रावण दहन शहर के गुरुधाम चौराहे पर मंगलवार को शाम 4:00 बजे किया जाएगा।
बताते चले कि भगवान राम के रावण का वध करने और असत्य पर सत्य की विजय के खुशी में इस पर्व को मनाया जाता है। इस दिन जगह जगह रावण दहन किया जाता है। कहा जाता है कि रावण के पुतले को जला हर इंसान अपने अंदर के अहंकार, क्रोध का नाश करता है। इस दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन भी किया जाता है।
वही कांग्रेस नेता अमृता पांडेय ने बताया कि जिन नेताओ और भेषधारी बलात्कारियों ने समाज में कुरीति फ़ैलायी है उनके विरोध में ये रावण दहन करके समाज को ये सन्देश दिया जाएगा कि ऐसे कुरीति फ़ैलाने वालो का यही अंजाम होगा। उन्होंने बताया कि इस बार का रावण दहन भगवान राम के स्थान पर देवी स्वरुप महिलाओ द्वारा किया जाएगा।
