जौनपुर। महिलाओं और लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बलात्कार जैसी घटनाएं सुनने को मिलती है। देश में महिलाओं के प्रति अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिसको देखते हुए किशोरियां मार्शल आर्ट्स सिख रही हैं।
बता दें कि जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र में किशोरियां आत्म सुरक्षा के गुर सीख रही है। यह प्रशिक्षण मुफ्त दिया जा रहा है, जिससे वे अपनी सुरक्षा खुद कर सकें। साथ ही मार्शल आर्ट्स में अधिक से अधिक किशोरियां हिस्सा ले सकें।
मार्शल आर्ट्स की छात्रा रुखसार ने बताया कि पहले इसे सीखने में काफी परेशानी आती थी, लेकिन अब आसान हो गया है। रुखासर ने कहा कि ये प्रशिक्षण हम काफी दिनों से ले रहे है। अब अगर कोई भी हमसे बदतमीजी करता है तो उसे अच्छे से सबक सिखा देंगे। प्रशिक्षण दे रहे निजामुद्दीन शेख ने बताया कि मैं 12 स्कूलों में निशुल्क सिखाता हूं। उन्होंने कहा कि किशोरियों के परिजन खुद उन्हें यहां सीखने के लिए भेजते हैं।
