वाराणसी। बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन करने पहुंचे उत्तर प्रदेश श्रम कल्याण परिषद के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सुनील भराला ने अयोध्या के मसले पर कहा की भगवान श्री राम सबको जन्म देने वाले हैं। जैसे-जैसे सुनवाई का क्रम पूरा होता जा रहा है वैसे-वैसे पूरे देश के हिंदुओं में हर्षोल्लास का माहौल दिखाई दे रहा है।
बता दें कि सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये राज्यमंत्री ने अयोध्या मामले पर कहा कि अब लग रहा है कि श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य अगले महीने तक शुरू हो जाना चाहिए। यही सबकी कामना है, उन्होंने कहा कि ऐसा उत्साह लोगों में 1992 के बाद से अब दिखाई दे रही हैं। हिन्दू लोगों का भगवान श्रीराम में गहरी आस्था है।
वहीं अपने विभाग के बारे में आगे उन्होंने कहा कि श्रम कानून को लेकर उत्तर प्रदेश में श्रम कल्याण परिषद की पांच कल्याणकारी योजनाएं जो थी उसके अतिरिक्त अभी 2 और हैं उसमें काफी परिवर्तन किया गया है। श्रमिक के मृतक आश्रित समेत कई बिंदुओ पर बदलाव हुए हैं। कल लखनऊ में होने वाली बैठक में उसको अंतिम रूप दे दिया जायेगा।
