लखनऊ। 1090 की एडीजी के ऊपर महिला दरोगा ने पिटाई का मामला प्रकाश में आया है। महिला दरोगा ने 1090 की एडीजी के ऊपर पिटाई करने का आरोप लगाया है। महिला दरोगा की माने तो वो बीमारी की वजह से छुट्टी ली थी।
बता दें कि महिला दरोगा ने बीमारी को वजह से मेडिकल लीव लिया था। मेडिकल लीव पर रहने की वजह से आज महिला दरोगा को सीओ मोनिका यादव ने बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया था। बयान लेने के दौरान ही 1090 की एडीजीने महिला दरोगा की पिटाई के साथ धक्का मुक्की भी किया। मारपीट की वजह से महिला दरोगा को चोट आई जिसकी वजह से महिला दरोगा को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
