वाराणसी: बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में आयोजित ‘गुप्तवंशैक-वीर: स्कन्दगुप्त विक्रमादित्य का ऐतिहासिक पुनः स्मरण एवं भारत राष्ट्र का राजनीतिक भविष्य’ विषयक संगोष्ठी का आगाज हो गया। समारोह में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी के साथ मंच पर केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पाण्डेय व अन्य मंत्री मौजूद हैं।
कार्यक्रम के शुरुआत में सीएम योगी ने अपने सम्बोधन में कहा कि आज एक ऐसे व्यक्ति विशेष की हम चर्चा कर रहे हैं।वो महान स्कंदगुप्त थे। ये एक महान शासक हैं, जिन पर आज दो दिवसीय कार्यक्रम किया जा रहा है। स्कंदगुप्त विक्रमादित्य से सम्बंधित हर वो बात हमें इस पुस्तक में मिलेगी, जिसका स्मरण कमलेश त्रिपाण जी ने कराया है। साथ ही बाल स्कंदगुप्त के बचपन से लेकर बड़े होने के साथ पूरा एक वृतांत इस पुस्तक में सहेजा गया है जो अपने आप में बहुत बड़ी बात है कि कमलेश त्रिपाठी ने इसको एक माला में पिरो दिया है।
वहीं सीएम योगी ने कहा कि बीएचूयू की स्थापना विषयों का शोध करना है। इस अंतराष्ट्रीय संगोष्ठी में भारत का संचार, विद्वानों औऱ वेद विशेषज्ञ के बारे में चर्चा किया जाएगा। काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में आयोजित प्राचीन गुप्त वंश के शौर्यवान शासकों पर केंद्रित दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में स्कंदगुप्त विक्रमादित्य पर चर्चा किया जायेगा।
