वाराणसी।दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे विजयादशमी या आयुध-पूजा भी कहा जाता है। दशहरा के दौरान देश के हर हिस्से में रावण का पुतला दहन किया जाता है। हर साल की तरह ही इस साल भी डीरेका और मलदहिया में पुतला दहन किया गया। मलदहिया में मुख्य अतिथि रविंद्र जायसवाल (स्वतंत्र प्रभार मंत्री यूपी ) शामिल हुए।
इस बार डीएलडब्ल्यू के डीरेका मैदान में 70 फीट ऊंचे रावण के पुतले को दहन किया गया। वहीं मेघनाद और कुम्भकरण के भी पुतले का दहन किया गया। पूरे डीएलडब्ल्यू के मैदान में लोगों का हुजूम इकठ्ठा था। हर साल की ही तरह इस साल भी काफी संख्या में लोग मौजूद रहें।
भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा भी लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। वहीं लोगों की एंट्री को लेकर हरे और पीले रंगों के पास की भी व्यवस्था की गयी थी। दूसरी तरफ मलदहिया पर भी रावण दहन को देखने के लिए लोगों की भीड़ इकठ्ठा हुई थी। लोगों ने जमकर रावण दहन का लुत्फ़ उठाया। साथ ही जय श्री राम के नारे भी लगाए।
