वाराणसी। देश की सांस्कृतिक राजधानी काशी इन दिनों बाढ़ की चपेट में है, जिसके कारण हजारों लोगों को अपना आशियाना छोड़ सुरक्षित स्थान पर पलायन के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को राहत सामग्री पहुंचाने के लिए शुक्रवार को प्रदेश के राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल खुद एनडीआरएफ की टीम के साथ पहुंचे।
राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल अपने कुछ सहयोगियों के साथ एनडीआरएफ के बोट पर सवार होकर शहर के वरूणा पुल स्थित शास्त्री घाट से निकलें। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों के बीच पहुंचे और उन्हें राहत सामग्री मुहैया कराया। उनके इस कार्य से आमजन में खासा उत्साह दिखाई पड़ा और लोगों ने भी उनका अभिवादन किया।
राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल वरूणा पुल से होकर चौकाघाट तक गये और इस दौरान जगह-जगह लोगों को वह राहत सामग्री बांटते रहें। इस दौरान एनडीआरएफ की टीम भी उनके साथ लगी रही।
