गाजीपुर। गांधी जंयती 2 अक्टूबर को है। इसको लेकर सब जगह तैयारियां जोरों पर है। वहीं जिले में गांधी जंयती के कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री ने बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की इस दौरान कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
पूर्व केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि जो लोग गांधी के वारिस कहे जाते थे केवल उन्होंने ही गांधी का राजनीतिक उपयोग किया हैं। साथ ही 2 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में सरकार के काम को जनता तक ले जाया जाए ऐसा उद्देशय नहीं है। बल्कि बापू के विचारों को बीजेपी से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि बापू का आग्रह ऐसी राजनिति से रहा हैं जो बीजेपी कर रही है।
2 अक्टूबर को निकलने वाली पदयात्रा को लेकर मनोज सिन्हा ने कहा कि यह पदयात्रा महात्मा गांधी के जयंती से शुरू होगी और सरदार पटेल की जयंती को समाप्त होगी। साथ ही इस पदयात्रा को जन यात्रा में बदलने की पूरी कोशिश की जाएगी।
