चंदौली। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व केन्द्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह नपर जमकर निशाना साधा। दिग्विजय सिंह द्वारा बीजेपी और संघ को हिन्दू आतंकियों के साथ जुड़े होने के बयान पर केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि वह अपने मूर्खतापूर्ण बयान के लिए पहले भी जाने जाते रहे हैं।
केन्द्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पांडेय रविवार को अपने संसदीय क्षेत्र चंदौली के स्थानीय मानस रेलवे कॉलोनी स्थित केंद्रीय विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इस दौरान मीडिया से मुखातिक होते हुए उन्होंने कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। वहीं उन्होंने दिग्विजय सिंह पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनका बयान अत्यंत मूर्खतापूर्ण बयान है, इससे ज्यादा मुझे टिप्पणी नहीं करनी।
