जौनपुर। केंद्र सरकार किसानों को लेकर तमाम तरह की योजनाओं को लागू कर किसानों को ज्यादा लाभ प्रदान करने में जुट गयी है। वहीं सरकार किसान की आय को 2022 तक दुगनी करने के लिए अपनी कवायद तेज़ कर दी है। इसी कड़ी में किसानों के लिए ब्लॉक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा किसानों को खेती के नए तकनीक की जानकारी दी।
बता दें कि वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का कायर्क्रम जिले के सभी ब्लाक पर किया गया। जनपद में करीब साढ़े पांच लाख किसान पंजीकृत है। इस कायर्क्रम से हजारों किसान लाभविन्त होंगे। वहीं किसानों को बीज के बारे में बताया गया साथ ही कैसे उन्नत खेती की जाए और कैसे उनकी आय को दुगनी की जाए। इस बाबत पूरी जानकारी भी दिया।
किसान रमेश मिश्रा ने बताया कि इस कार्यक्रम के माध्यम से यह बताया गया कि कैसे किसान की आय दुगनी की जाए और धान को कैसे बीमारी से बचाया जाए। कैसे बागवानी की जाए, पशु के पालन की जानकारी के बारे में भी बताया। इस वीडियो कांफ्रेंसिंग के द्वारा किसानों को बहुत साडी नई जानकारी मिली, जिसे वो अगर अपनाएंगे तो उनकी आय में वृद्धि होगी। इस कार्यक्रम के बाद सभी किसानों के चेहरे पर ख़ुशी की एक लहर दिखाई दी।
