जौनपुर। कभी प्यार में हीर रांझा, सोनी महिवाल और रोमियो जूलियट के नाम की कसमें खाकर प्रेमी प्रेमिका अपने सच्चे प्यार का विश्वास दिलाते थे, मगर आज प्यार महज खिलवाड़ बनकर रह गया है। युवाओं के लिए प्यार सिर्फ टाइमपास बनकर रह गया है। ताजा मामला जौनपुर का है जहां मुंबई की रहने वाली लड़की अपना सब कुछ छोड़कर जौनपुर अपने प्रेमी के पास चली आती है, मगर उसके बाद उसके साथ जो हुआ वो आप सोच भी नहीं सकते है।
बता दें कि लड़का महाराष्ट्र में दो साल तक रह चूका है। जहां उसको मुलाकात लड़की से होती है। दोनों को आपस में प्यार हो जाता है। दोनों साथ जीने मरने की कसमें खाते हैं। वहीं कुछ दिनों के बाद लड़का लड़की को शादी का वादा कर उसको अपने साथ वापस गांव लाता है। जहां उस लड़की को किसी बात का बहाना कर के स्टेशन पर ही छोड़कर वहां से फरार हो जाता है। लड़की किसी तरह से लड़के के घर का पता पूछती हुयी वहां पहुंचती तो जरूर है, मगर लड़का वहां से भी फरार हो जाता है।
वहीं लड़के के घर वाले लड़की के साथ बदसलूकी कर घर से बाहर निकल देते हैं। पुलिस को जब इस बात की खबर मिलती है तो वो लड़की को थाने पर लेकर मामला दर्ज करती है, साथ ही फरार प्रेमी की तलाश जारी कर दी है। लड़की वापस जाने के लिए तैयार ही नहीं है। वो उसी लड़के से शादी के लिए जिद पर अड़ी हुई है।
ऑनर-किलिंग के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रेमी जोड़ों की सुरक्षा के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस ने अभी हाल मे बड़ा फैसला लिया है। जहां प्यार करनें वालों को पुलिस विशेष सुरक्षा मुहैया करायेगी। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी की जौनपुर पुलिस की कस्टडी मे खड़ी इस लड़की को पुलिस उसके प्रेमी तक पहुंचा पाती है या नहीं? क्या इस लड़की की निकाह उस लड़के से हो पाती है या नहीं? ये तो आगे पता लगेगा। फ़िलहाल पुलिस फरार प्रेमी की तलाश में लगी हुई है।
