मऊ। जनपद में 27 अगस्त को हुई घटना में हाईवे के किनारे दो युवतियों ने एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। युवक की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। हत्यारोपी दोनों युवतियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार अशोक उर्फ जग्गू यादव का स्वीटी उर्फ प्रतिभा चौहान से लगभग दो वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच जग्गू की जिंदगी में दूसरी लड़की आ जाती है। यह बात जब स्वीटी को पता चलती है तो गुस्से में आकर 27 अगस्त दिन मंगलवार को वह अपनी सहेली सोनम उर्फ सोनी यादव के साथ जग्गू के घर पहुंच जाती है, लेकिन जग्गू वहां नहीं मिलता। जग्गू हाईवे के नहर के पास मिलता है। जहां दोनों युवतियों की जग्गू से बहस हो जाती है और वे उस पर चाकू से वार कर देती है।
अशोक का भाई घटना के तीन दिन बाद उस जगह पर पहुंचा। जहां उसका भाई जग्गू घायल अवस्था में मिला था। वहां पर झाड़ियों में जब खोजबीन करने लगा तो उसे लेडिज घड़ी मिली जिसे उसने घर वालों को दिखाया। घड़ी देखते ही पहचान गई और सारी बात घर वालों को बतायी। जिस पर घर वालों ने सारी बात पुलिस को बतायी। पुलिस ने 31 अगस्त की रात
हत्यारोपी प्रतिमा ने बताया कि बीते 2 सालों से उसका जग्गू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन बीते कुछ दिनों से दोनों के बीच कुछ ठीक नही चल रहा था। प्रतिमा ने बताया कि जग्गू के जिदंगी में कोई दूसरी लड़की आ गई थी। ये बात जब पता चली तो प्रतिमा ने जग्गू के ऊपर चाकू से हमला कर दिया, जिससे जग्गू की मौके पर ही मौत हो गई।
अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक अशोक उर्फ जग्गू का स्वीटी से लगभग दो वर्षों से प्रेम सम्बन्ध था। इसी बीच जग्गू का सम्बन्ध किसी और लड़की से हो गया जो स्वीटी को नागवार गुजरा। इससे क्रोधित होकर उसने अपनी सहेली के साथ मिलकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चाकू, लड़कियों का स्कूली बैग और उनके पास से मृतक अशोक उर्फ जग्गू यादव की फोटो बरामद किया है।
