बलिया। महिला पुलिस बैरक में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला पुलिस आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले आरक्षी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाया गया है।
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित पुलिस लाइन का है। जहां महिला आरक्षी नीतू यादव ने रस्सी के सहारे पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले नीतू ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें एक आरक्षी और एक महिला आरक्षी के ऊपर आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार महिला आरक्षी नीतू यादव जौनपुर की निवासी थी। बलिया में दो वर्ष पहले उसकी नियुक्ति हुई थी। वर्तमान में पुलिस अभियोजन कार्यालय में कार्यरत थी।
एसपी बलिया देवेन्द्र नाथ ने बताया कि बैरक की पहली मंजिल पर महिला आरक्षी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें दो लोगों के ऊपर आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
