वाराणसी। दिन निकलने के साथ ही बदमाशों ने दंपत्ति की गोली मार कर हत्या कर दी। मामला चेतगंज इलाके के काली महाल इलाके का है, जहां पिशाच मोचन पर कर्मकांड की गद्दी पर बैठने वाले के के उपाध्याय और उनकी पत्नी की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा।बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि के के उपाध्याय को घर के बाहर गली में गोली मारकर घर में घुसे और पत्नी जोकि उस वक़्त बर्तन मांज रही थी, उनकी भी गोली मारकर हत्या कर दी।
दरअसल पुश्तैनी जमीन को लेकर दोनों भाइयों में काफी समय से विवाद चल रहा था, जिसमें पुश्तैनी मकान और पिशाचमोचन की गद्दी पर काफी समय से दोनों भाइयों में कहा सुनी चल रही थी। मृतक के बेटे का कहना है कि आज सुबह कहा सुनी के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस का कहना है कि जमीनी विवाद दोनों भाइयों में काफी दिनों से चल रहा था, जिसमें आज कहा सुनी के दौरान यही गोली मारकर हत्या कर दी गयी। घटना में मृतक कृष्ण कुमार उपाध्याय के पुत्र सुमित उपाध्याय की तहरीर पर चेतगंज थाने में मुकदमा संख्या 227/2019 दफा 302 ,307,504,506 और 34 के तहत राजेन्द्र उपाध्याय, पूजा उपाध्याय, रजत उपाध्याय और राम विचार उपाध्याय के खिलाफ दर्ज कर लिया गया है।
