मुंबई। बांद्रा के पास स्थित मस्जिद के पास शाम चार बजे हजारों की संख्या में लोग इकठ्ठे हो गए। इस खबर से मुंबई प्रशासन में हड़कंप मच गया। किसी ने पीएम मोदी के सम्बोधन के बाद के बाद अफवाह उड़ा दी कि आज से ट्रेन चलने लगेंगी। इसी अफवाह के चलते हजारों की संख्या में मजदुर वर्ग के लोग बांद्रा स्टेशन पर एकत्रित हो गए। जिसके बाद पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए उनको वहां से हटाया और 35 लोगों को गिरफ्तार किया है।
बता दें कि कोरोना वायरस के चलते देश में लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया गया है। वहीं मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। ये सभी मजदूर घर जाने के लिए स्टेशन पर पहुंचे थे। इन मजदूरों को हटाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज का सहारा लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद भीड़ हट गई।
वहीं आदित्य ठाकरे ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया है कि केंद्र सरकार इन प्रवासी मजदूर को उनके घर पहुंचाने में असफल रही है। महाराष्ट्र में विभिन्न आश्रय शिविरों में 6 लाख से अधिक लोगों को रखा गया है। मजदूर ये सोचकर स्टेशन पहुंचे थे कि लॉकडाउन खत्म हो चुका है और उन्हें अपने घरों को जाने के लिए वहां से सवारी ट्रेन मिल जाएगी। हजारों की भीड़ देखकर पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ गए। आज रात सीएम उद्धव ठाकरे प्रेसवार्ता करेंगे।
