वाराणसी। कोरोना वायरस तेजी से फैलने लगा है। इस समय ज्यादा से ज्याद सावधानी बरतनी की जरूरत है। वहीं लॉकडाउन हुए पूरे काशी को प्रशासन द्वारा सेनेटाइज्ड किया जा रहा है। सभी जगहों पर कीटनाशक दवाओं के साथ ही फॉगिंग कराई जा रही है।
बता दें कि इन दिनों पूरी दुनिया ही कोरोना का दंश झेल रहा है। वहीं सरकार इस संक्रमण से लड़ने के लिए पूरा जी जान लगाई हुई है। बीते शनिवार को वाराणसी में भी एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया। जिसके बाद से प्रशासन सख्त हो गयी है। वहीं पहले छितौनी इसी कड़ी में पूरे शहर को सेनेटाइज किया जा रहा है।
शहर को सेनेटाइज करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। शहर के सबसे कंजेस्टेड एरिया को पहले सेनेटाइज किया जा रहा है। इसमें छावनी परिषद सहित सदर बाजार आदि प्रमुखता से शामिल हैं। शहर को सेनेटाइज करने के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। शहर के सबसे कंजेस्टेड एरिया को पहले सेनेटाइज किया जा रहा है। इसमें छावनी परिषद सहित सदर बाजार आदि प्रमुखता से शामिल हैं। सेनेटरी इंस्पेक्टर रियाजुल रहमान सहायक निशांत सोनकर के नेतृत्व में पूरी टीम सुपरवाइजरों,जमादारों यूनुस खान ‘बबलु’ राजकुमार सागर मौर्या व दिलीप की देखरेख में सुबह से ही छिड़काव शुरू कर दिया है। रियाजुल रहमान ने बताया कि शाम को फॉगिंग किया जायेगा।वही दूसरे चरण में बंगला एरिया में छिड़काव व फॉगिंग किया जायेगा।
