जौनपुर। यूपी सरकार और विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद के द्वारा पिछले आठ वर्षो से कृषि मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले को लेकर ग्रामीण और बच्चों में काफी उत्साह रहता है। इस बार के कृषि मेले में मोबाइल नक्षत्रशाला का निर्माण किया गया था जिसके माध्यम से करीब ढाई हजार बच्चों को खगोल के बारे में सीखाया गया है।
बता दें कि जनपद में कृषि मेले का आयोजन बीते 6 सितम्बर को आयोजित किया गया था।इस नक्षत्र शाला में सौर मंडल के बारे बताया गया है कि ब्रह्मांड की रचना कैसे हुई और अंत में क्या होगा। इस नक्षत्र शाला का उद्देश्य ये है कि जो बच्चे अंतरिक्ष के रहस्य को जान नहीं पाते वे इसके माध्यम से ब्रह्मांड के बारे में सारी जानकारी हासिल कर सकते है। ये शो करीब 20 से 25 मिनट तक का चलाया जाता है, जिसमें एक बार में 25 बच्चे शो को देख सकते है।
एजुकेटर कृष्ण कुमार तिवारी ने बताया कि हमने दो कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसमें विज्ञान बस और मोबाइल नक्षत्रशाला का आयोजन किया गया था। इसमें हम तीन शो दिखाते है। इसमें बच्चे खगोल के बारे सीख सकते है। उन्होंने बताया कि हमारा मुख्य उद्देश्य यह है की जो ग्रामीण इलाकों और जिले स्तर के बच्चे है। उनको खगोल विज्ञान के बारे बताया जाए।
