वाराणसी। निर्भया मामले में चारों दोषियों को फांसी की सजा होने के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल है। 7 साल के लंबे इंतजार के बाद लोगों ने न्यायपालिका को धन्यवाद कहा है। तिहाड़ जेल में निर्भया के दोषियों को फांसी देने के बाद चारों तरफ जश्न मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में वाराणसी में भी महिलाओं ने जश्न मनाया और न्यायपालिका को धन्यवाद कहा।
निर्भया के चारों दोषियों को फांसी की सजा होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में महिलाओं ने एक दूसरे को अबीर लगाकर होली मनाई और इसे न्यायपालिका की जीत बताया। इस दौरान महिलाओं का कहना था ऐसे कुकर्म करने वाले लोगों के लिए यह एक सिख है। ऐसे कर्मों की सजा सिर्फ एक ही होनी चाहिए वह है फांसी। निर्भया के परिवार के साथ एक लंबे समय के बाद इंसाफ हुआ है।
