जौनपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आज 102वीं जयंती है। इस अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने दीनदयाल पार्क में प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही कालोनी में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई किया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जंयती पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के खरका कालोनी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनकी मूर्ति पर माल्यर्पण किया। साथ ही झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय मंत्री विनोद पांडे ने बताया कि आज देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा देने वाले महापुरूष पंडित दीनदयाल का जन्मदिन हैं। उन्होंने देश के लिए काम किया है और देश को एक नया रास्ता दिखाया है। आज उन्ही के रास्ते पर केंद्र की मोदी सरकार चल रही हैं।
बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर 1916 को हुआ था। वे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिन्तक और संगठनकर्ता भी थे। साथ ही भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष भी रह चुके है। पंडित दीनदयाल ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में किया।
