जौनपुर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जौनपुर पहुंचे। इस दौरान पत्रकारों के एक सावल पर कहा कि उत्तर के कई भागों में बंटवारे की बात को झूठी है। देश में आर्थिक मंदी की बात सिर्फ अफवाह है। हाल ही में केन्द्र सरकार ने देश के हित में कई अहम फैसले लिए है।
मनोज सिन्हा शनिवार को जौनपुर पहुंचे। नगर के रूहट्टा स्थित भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह के आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वर्ष 2014 से 19 तक को अर्थव्यवस्था के लिए स्वर्णिम काल कहा जाएगा। उन्होंने आर्थिक मंदी पर कहा कि केन्द्र का लक्ष्य आठ नहीं बल्कि दो दहाई में ले जाने का है।
मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 व 35 अनुच्छेद हटाये जाने के फैसले का पूरे देश ने स्वागत किया है। इससे अलगाववाद आंतकवाद कश्मीर से समाप्त हो जाएगा। प्याज की बढ़ती कीमतों के बारे में मनोज सिन्हा ने कहा कि केन्द्र सरकार ने प्रति परिवार 35 रूपये किलो की दर से पांच किलो प्याज उपलब्ध करायेगी।
