लखनऊ। यूपी के 11 विधानसभा सीटों का परिणाम आना शुरू हो गया है। लखनऊ की कैंट और कानपुर की गोविंद नगर सीट से भाजपा की जीत हो गई। अम्बेडकर नगर की जलालपुर सीट और सहारनपुर की गंगोह सीट से कांग्रेस आगे चल रही है।
प्रतापगढ़ से बीजेपी के राज कुमार पाल जीते। कानपुर के गोविंद नगर से सुरेंद्र मैथानी जीते। बाराबंकी से सपा के गौरव रावत जीते। रामपुर की हाट सीट कही जाने वाली से एक बार फिर से आजम की सरकार बन गई।
रामपुर के सीट से तंजीम फातीमा ने जीत दर्ज की है। वहीं पूरे चुनाव में बीजेपी ने 8 सीटे हासिल की है। सपा ने दो और बसपा को एक सीट मिली है। कांग्रेस उपचुनाव में अपना खाता भी नहीं खोल पायी है।
