चंदौली। यूपी के संसदीय कार्य ग्राम्य विकास एवं समग्र विकास राज्य मंत्री मंगलवार को वाराणसी पहुंचे। जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ का दर्शन पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे दीन दयाल उपाध्याय नगर पहुंचे।
समग्र विकास राज्य मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला दीन दयाल उपाध्याय नगर पहुंचे। जहां वे मीडिया से मुखातिब हुए। रायबरेली के जिला अस्पताल में सीएम के आगमन से पूर्व भगवा चादर बिछाने पर विपक्ष के हमले के सवाल पर बोले विपक्ष अपनी इन्हीं करतूतों की वजह से विपक्ष लायक भी नहीं रहा गया है।
भगवा भारत और भारतीयता की पहचान है। इसे सब को स्वीकार करना चाहिए। इस पर ऐतराज करने वाले धीरे-धीरे खुद समाप्त हो जाएंगे। बता दें कि बीते दिनों रायबरेली के जिला अस्पताल में सफेद रंग की चादर की जगह भगवा रंग की चादर बिछाई गयी थी।
